आरिफ नियाज़ी
रुड़की में साबरमती फिल्म देखने के लिए भाजपा नेताओं और पार्टी के जनप्रतिनिधियों में होड मची हुई है। हरिद्वार भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के बाद आज खानपुर से भाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने भारी समर्थकों के साथ सिनेमा हॉल पहुंचे जहां उन्होंने अपने सभी समर्थकों के साथ साबरमती एक्सप्रेस फिल्म को देखा।
इस दौरान कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि साबरमती फिल्म एक सच्चाई को दर्शाती है जिसमें समाज को एक नई दिशा मिलती है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता का संदेश इस फिल्म में दिखाया गया है।जो सच इस देश में छिपाया गया था यह फिल्म उसी को प्रमुखता से दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग भी उनके साथ हैं जो इस फिल्म को देखने के लिए आए हैं उनके साथ फिल्म में काफी कुछ दिखाया गया है।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया।इस मौके पर दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन
रणवीर चौधरी,भाजपा नेता रामकुमार चौधरी, कॉपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर डॉ विजेंद्र सैनी, भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश के पूर्व कोषाध्यक्ष चौधरी रामकुमार ,रवि राणा , कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन आदि मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।