आरिफ नियाज़ी
रुड़की पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तरकाशी की घटना के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सी एम हरीश रावत ने कहा कि उत्तरकाशी की घटना में भाजपा के लोग थे जिनके खिलाफ सरकार को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लाठियां बरसाने वाले भी भाजपाई थे सरकार को अब उन पर भरोसा नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है सभी मोर्चे पर सरकार पूरी तरह से फेल है। जबकि कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनावों से पीछे भागती नजर आ रही है चाहें छात्र संघ चुनाव हो या निकाय चुनाव सरकार अपनी हठधर्मिता पर उतारू है।
एक होटल में पहाड़ी एवं देसी व्यंजनों का पत्रकारों के साथ साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वाद भी चखाया। साथ ही कहा कि रुड़की में सोलानी नदी का पुल और मंगलौर गंगनहर पर बना पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। आज तक इन पुलों की मरम्मत का कोई कार्य शुरू नहीं हुआ जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया 110 करोड रुपए का भुगतान न होने और मिल के चलने के आसार न होने के बताए और कहां की किसानों के हित में मिल को जल्दी से जल्दी चलाया जाना चाहिए।
उन्होंने स्मार्ट मीटर को उपभोक्ताओं के साथ ठगी बताया और कहा कि सरकार पानी को भी प्राइवेट सेक्टर को दे रही है बिजली को भी प्राइवेट सेक्टर दे रही है और पूरी तरह से व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं।इस मौके पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश , झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती , वीरेंद्र रावत,ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी , पूर्व सांसद ईसम सिंह, पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, डॉ संजय पालीवाल,राव आफाक, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी पूर्व मेयर यशपाल राणा,ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गौरव चौधरी,
पूर्व अध्यक्ष कलीम खान जितेंद्र पंवार,सुरेंद्र कुमार सैनी, डॉ श्याम सिंह नाग्यान, सुधीर शांडिल्य, राव शेर मोहम्मद, अनिल पुंडीर एडवोकेट, संतोष चौहान, राजवीर सिंह, संजय सैनी, सुभाष सैनी, राजकुमार सैनी, पंकज सैनी, नीरज अग्रवाल,अदनान नवाज,नासिर परवेज,सेठपाल परमार,सचिन चौधरी,आदेश सैनी, राजवीर चौहान,आदित्य राणा,मरगूब कुरैशी,बेबी खन्ना,सुभाष सैनी,मेलाराम प्रजापति, डॉइरशाद,गुलशनव्वर,आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।