आरिफ नियाज़ी
रुड़की में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने सिविल हॉस्पिटल में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश नारायण मिश्रा की मूर्ति का अनावरण किया ।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश नारायण सिन्हा को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने शहर के विकास में अहम योगदान दिया ।आज सिविल हॉस्पिटल भी उनकी देन है।
उन्होंने कहा कि सिन्हा साहब ने विधायक रहते हुए भी जनता की सेवा की है ।उन्होंने कहा कि आज भी सिन्हा साहब जनता के दिलों पर राज करते हैं।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी जगदीश नारायण मिश्रा ने रुड़की शहर की अलग पहचान कराई।उन्होंने ऐतिहासिक विकास कराया शहर को विकास को नई गति दी आज अगर सभी नेता जगदीश नारायण सिन्हा के बताए रास्ते पर चलें तो शहर का अलग ही विकास होगा।आज भी शहर के लोग उन्हें याद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रुड़की स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश नारायण सिन्हा का रुड़की के विकास में अहम योगदान रहा है।उन्होंने विधायक रहते हुए रुड़की शहर को सिविल हॉस्पिटल से लेकर नेहरू स्टेडियम तक दिए ।स्वर्गीय जगदीश नारायण सिन्हा आज भी शहरवासियों के दिलों में रसे बसे हुए हैं
इस मौके पर बड़ी संख्या में सिविल हॉस्पिटल का स्टाफ भी मौजूद रहा।
हालांकि आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन किसी कारण वंश नहीं पहुंच पाए।कार्यक्रम का संचालन अस्पताल के चीफ फार्मेसिस्ट डॉ एसपी बडोला ने किया।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता,सिविल हॉस्पिटल के सी एम एस डॉ संजय कंसल आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।