आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ के सफल आयोजन को लेकर युवा कल्याण विभाग हरिद्वार दिन रात प्रयासरत नजर आ रहा है आलम यह है कि युवा कल्याण विभाग के अधिकारी गांव गांव जाकर खेल महोत्सव की लोगों को जानकारी दे रहे हैं।इसी के चलते अब न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियागिताओं के आयोजन के सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भगवानपुर में बैठक आयोजित की गई थी । उक्त बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर आशीष शुक्ला , क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0र0द0 अधिकारी भगवानपुर मुकेश कुमार भट्ट,तथा खेल प्रशिक्षक आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में विकासखण्ड भगवानपुर की न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ-2024 की खेलकूद प्रतियोगिताओं हेतु न्याय पंचायतवार निम्नानुसार तिथियां निर्धारित की गयीं-
क्र0सं0 न्याय पंचायत का नाम आयोजन तिथि प्रस्तावित स्थल इस प्रकार हैं।
1 सिकन्दरपुर भैंसवाल 08-09 नवम्बर 2024 रा0इं0का0 सिकन्दरपुर भैंसवाल
2 चुड़ियाला 08-09 नवम्बर 2024 सी0एम0डी0इं0का0 चुड़ियाला
3 हबीबपुर निवादा 08-09 नवम्बर 2024 रा0उ0मा0वि0 इनायतपुर
4 भलस्वागाज 08-09 नवम्बर 2024 राष्ट्रीय इं0का0 भलस्वागाज
5 भगवानपुर 08-09 नवम्बर 2024 क्रिस ज्योति पब्लिक स्कूल भगवानपुर
6 खेड़ी शिकोहपुर 08-09 नवम्बर 2024 रा0इं0का0 खेड़ी शिकोहपुर
7 चौली शाहबुददीनपुर 08-09 नवम्बर 2024 रा0उ0मा0वि0 खुब्बनपुर
8 नौकराग्रन्ट 08-09 नवम्बर 2024 मिनी स्पोर्ट स्टेडियम बुग्गावाला
9 डाडा जलालपुर 08-09 नवम्बर 2024 प्रभु ग्रीन विले चिल्ड्रन एकेडमी बहबलपुर में आयोजित किए जाएंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।