आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में भी खेल प्रतिभाओ की कमी नहीं है कमी है तो उन्हे तराशने की। अंतराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में मैडल जीतकर लौटे दो खिलाड़ियों ने देश ही नहीं बल्कि अपने प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।दोनो खिलाड़ियों का सुबह सवेरे उत्तराखंड पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
जर्मनी के हैनोवर में अंतराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें रुड़की निवासी शौर्य सैनी ने राइफल शूटिंग में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर में गोल्ड और दस मीटर में रजत पदक जीता है। वहीं अभिनव देशवाल ने पिस्टल शूटिंग में 25 मीटर में स्वर्ण और दस मीटर में रजत पदक जीते हैं। दोनों खिलाड़ियों का प्रदेश पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
साउथ सिविल लाइन में पहुंचने पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पास मौजूद पहले से एकत्र सैकड़ों लोगों और बैंक कर्मचारियों ने दोनों खिलाड़ियों को फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई देकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर कमल वर्मा ने कहा कि दोनो शूटिंग खिलाड़ियों ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अपने देश का नाम भी रोशन किया है जो एक गर्व की बात है।
उन्होंने कहा की उत्तराखंड के खिलाड़ी अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है।वहीं उन्होंने कहा की उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा भी प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई हैं जिनका वह सीधे लाभ ले सकते हैं।
इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मणिकांत आर्य ने कहा की दोनो शूटिंग खिलाड़ियों ने स्वर्णिम इतिहास लिखा है ऐसे खिलाड़ियों के कारण दुनिया में भारत का नाम रोशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश का मान है दोनो ने विदेश में भारत के झंडे का सम्मान बढ़ाने का काम किया है शहर और प्रदेश वासियों को इनके ऊपर गर्व हैं आगे भी उत्तराखंड के खिलाड़ी इसी तरह से भारत और उत्तराखंड का मान बढ़ाते रहेंगे।
इस मौके पर बैंक के मार्केटिंग ऑफिसर कुलदीप श्रीवास्तव,आराधना जगुरी, स्मिता,और आशु कन्नौजिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।