Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर मेले को लेकर प्रशासन सख्त,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ली सभी विभागों की बैठक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर के उर्स को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा द्वारा कलियर मेले की तैयारी को लेकर तहसील परिसर में सभी विभागों की बैठक बुलाई थी जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द कलियर में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं ।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा का कहना है की कलियर मेले की तैयारी तेजी से चल है

इसलिए सभी विभाग गंभीरता के साथ मेले की तैयारी में जुटें ताकि बाहर से आने वाले जायरीन को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। उन्होंने मेला पटरी पर झाड़ियों की साफ सफाई के लिए सिंचाई विभाग और नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपी है जिनके लगभग पचास कर्मचारी झाड़ियों का मशीन से सफाया करेंगे इतना ही नहीं लोक निर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढे भरने की जिम्मेदारी दी गई है।बैठक में कलियर मेले में पानी की व्यवस्था सुधारने का जिम्मा पेयजल निगम को दिया गया है।

इस दौरान बैठक में पहुंचे वक्फ बोर्ड और दरगाह प्रबंधन के साथ साथ नगर पंचायत कलियर को साफ सफाई और जायरीन के ठहरने की भी जिम्मेदारी दी गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों को दो टूक कर दिया की लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने कहा की उर्स में आने वाले किसी भी जायरीन को कोई परेशानी ना हो इसके लिए खास इंतजाम करने होंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस को दुकानों और दरगाह के सामने से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल सभी विभागों के अधिकारियों ने कलियर में डेरा डाल लिया है।

बैठक में सिंचाई विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,परिवहन विभाग,ऊर्जा निगम,लोकनिर्माण विभाग,नगर पंचायत, मेला इंचार्ज अजय सिंह, दरगाह प्रबंधक रजिया, वक्फ बोर्ड सी ई ओ सैय्यद शिराज उस्मान,स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत लंढौरा आदि के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369