आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड किसान मोर्चा का पांचवें दिन भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना जारी रहा ।इस दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेताओं ने समस्याओ का समाधान ना होने पर तालेबंदी करने की भी चेतावनी दी है ।इस मौके पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि ऊर्जा निगम लगातार किसान और आम जनता की उपेक्षा कर रहा है आलम यह है कि अब ऊर्जा निगम के पास लाइनमैन तक के नहीं है और सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की बात कर रही है जिस किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
अगर सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय ना बदला तो किसान आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे ।इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आकिल अहमद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही मांगों पर कोई ध्यान ना दिया तो वह बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
इस मौके पर किसान मोहम्मद आजम ने कहा कि बढ़ेडी राजपुतान क्षेत्र क्षेत्र के पास से पचास से अधिक गांव का रास्ता गुजरता है वहां पर अंडरपास बनाए जाने की बेहद आवश्यकता है सोनाली नदी का पुल का निर्माण तुरंत किया जाना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे किसानों की पांच प्रमुख समस्याएं हैं जिनका समाधान ना होने पर किसान आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगा। इस मौके पर सरवर अली, महकार सिंह, विजेंद्र सिंह ,नरेश कुमार, सरदार प्रताप सिंह सरदार जोगिंदर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।