आरिफ नियाज़ी
बंगाल की घटना के बड़ा रुड़की के डॉक्टरों में भी भारी गुस्सा है। सिविल हॉस्पिटल के चिकित्सक और सेवारत चिकित्सक संघ के सभी डॉक्टरों ने पूरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप काम किया। इस दौरान सभी डॉक्टर काली पट्टी बांधकर ओपीडी में कार्य करते नजर आए ।गौरतलब है की कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और निर्मम हत्या के विरोध में कल आईएमए ने सवेरे छह बजे से 24 घंटे के कार्य बहिष्कार की घोषणा भी कर दी है।जिसका असर अस्पताल की ओपीडी में देखने को मिलेगा। हालांकि अमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
इस दौरान अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ए के मिश्रा ने कहा की बंगाल की घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए।इस घटना से अन्य डॉक्टरों में भी भय का माहौल है इस घटना की जल्द से जल्द जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए।इस मौके पर प्रभारी सी एम एस डॉ रजत सैनी ने कहा की यह जघन्य घटना है जिसकी निंदा की जाती है
उन्होंने कहा कि कल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 24 घंटे के कार्य बहिष्कार का फैसला किया है, उन्होंने बताया कि कल चिकित्सा संघ के सभी डॉक्टरों ने भी 24 घंटे ओपीडी कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं पोस्टमार्टम ड्यूटी वीआईपी ड्यूटी पूर्व की भांति जारी रहेगी लेकिन शनिवार को कल 24 घंटे के लिए सभी डॉक्टर ओपीडी नहीं करेंगे।
इस मौके पर अस्पताल के वरिष्ठ फार्मेसिस्ट डॉ बडोला ने बताया की डिप्लोमा फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन संघ हरिद्वार में भी आई एम ए को पूरा सहयोग करने की घोषणा की है उन्होंने कहा की उनका संगठन भी इस प्रोटेस्ट में शामिल रहेगा। श्री बडोला ने कहा की यह घटना बड़ी जघन्य है उन्हें विश्वाश है की कानून अपना काम करेगा ।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।