Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन का कांग्रेस पार्टी में बढ़ा कद, कांग्रेस हाईकमान ने जम्मू कश्मीर का नेशनल मीडिया कारडीनेटर किया नियुक्त,मंगलौर में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुददीन को जम्मु कश्मीर विधान सभा चुनाव मे नेशनल मीडिया कारडीनेटर नियुक्त करने पर मंगलौर की अवाम के साथ साथ काग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।कांग्रेस नेताओं ने इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। वहीं जैसे ही इसकी सूचना मंगलौर के लोगों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पहुंचे और उनकी दस्तारबंदी करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी।

गौरतलब है की काजी निजामुद्दीन राहुल गांधी के बेहद नजदीक माने जाते हैं और मंगलौर उपचुनाव जीतकर उन्होंने अपनी ताकत का अंदाजा भी कांग्रेस हाईकमान को कराया है।काज़ी निजामुद्दीन ने मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस संगठन को भी एकजुट करने में काफी हद तक सफलता भी पाई है।काज़ी निजामुद्दीन ने कहा की उन्हे कांग्रेस हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे और कड़ी मेहनत के साथ जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा की भाजपा का झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला आज देश में बेरोजगारी बड़े पैमाने पर है किसान आत्महत्या करने को मजबूर है महंगाई चरम पर है आम आदमी का जीना दुभर हो चुका है ऐसे में मोदी जी कहते हैं अच्छे दिन आयेंगे आज तक तो आए नहीं कब आयेंगे पता नहीं यह हाल भाजपा का है।काज़ी निजामुद्दीन ने दावा किया की मंगलौर की अवाम इस बार कांग्रेस का चेयरमैन बनाएगी ताकि विधायक और चेयरमैन मिलकर मंगलौर का विकास कर बड़े पर कर सकें।उन्होंने कहा की जल्द ही मंगलौर में जल भराव की समस्या का भी समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान विश्व प्रसिद्ध शायर अफजल मंगलौरी और काजी निजामुद्दीन समर्थकों ने विधायक और चौधरी इस्लाम की दस्तारबंदी कर उन्हें मुबारकबाद दी।गौरतलब है की चौधरी इस्लाम ने उपचुनाव में काजी निजामुद्दीन को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी जिसे काज़ी निजामुद्दीन और उनके समर्थक भी मानते हैं ।इस मौके पर सलमानी समाज द्वारा उन्हें एक तलवार भी भेंट की गई

इस मौके पर जावेद सलमानी, सलमान सलमानी, के अलावा सलमानी समाज,कुरेशी,समाज, जाट समाज ,युवा मंच,गुज्जर मोर्चा से गौरव चौधरी,युवक कांग्रेस, ,ब्राह्मण समाज के अनिल शर्मा,लोजमो के अध्यक्ष सुभाष सैनी, कांग्रेसh

  1.  महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र चौधरी आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर मुबारकबाद दी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369