आरिफ नियाज़ी
मंगलौर के कुरड़ी स्थित खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में एनएम ओपीएस नारसन ब्लॉक की कार्यकारिणी का नव गठन किया गया। खास बात यह रही कि पूरी कार्यकारणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक शाने करीम सिद्धकी द्वारा की गई।
बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती उर्मिला देवेदी विशिष्ट अतिथि गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद पर ज्योति राम मंत्री पद पर तेजवीर सैनी कोषाध्यक्ष मोहदम्मद इकराम संघठन मंत्री मनोज कुमार संघठन मंत्री नितिन कुमार सहित महिला विंग अध्यक्षा विधि गुप्ता मंत्री बबिता शर्मा कोषाध्यक्ष जेबा परवीन एवम् संरक्षक ममतेश धीमान सहित पूरी कार्यकारणी निर्विरोध निर्वाचित हुई।
कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जिला प्रभारी सदा शिव भास्कर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बरछीवाल राजकुमार सैनी, हरवीर सिंह जिला संयुक्त मंत्री निरोम चौधरी, प्रदीप बर्मन नारसन प्रभारी वीर सिंह पंवार अध्यक्ष सतेंद्र कुमार , जिला कोषाध्यक्ष शिवपाल,जिला संयुक्त मंत्री निरोम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डा पारस चौधरी, मंजू कक्कड़ सुनीता जोशी सीमा राठी जिला उपाध्यक्ष मदनपाल, ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शर्मा अनिल कुमार गोपाल सिंह विवेक राठी रणजीत कौर सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी जिला मंत्री दीपक चौहान और जिला प्रभारी सदा शिव भास्कर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि आपके नेतृत्व में nmops संघठन निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।