आरिफ नियाज़ी
मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुददीन को जम्मु कश्मीर विधान सभा चुनाव मे नेशनल मीडिया कारडीनेटर नियुक्त करने पर मंगलौर की अवाम के साथ साथ काग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह और खुशी की लहर है।कांग्रेस नेताओं ने इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है।
वहीं जैसे ही इसकी सूचना मंगलौर के लोगों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पहुंचे और उनकी दस्तारबंदी करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। गौरतलब है की काजी निजामुद्दीन राहुल गांधी के बेहद नजदीक माने जाते हैं और मंगलौर उपचुनाव जीतकर उन्होंने अपनी ताकत का अंदाजा भी कांग्रेस हाईकमान को कराया है।काज़ी निजामुद्दीन ने मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस संगठन को भी एकजुट करने में काफी हद तक सफलता भी पाई है।
काज़ी निजामुद्दीन ने कहा की उन्हे कांग्रेस हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे और कड़ी मेहनत के साथ जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की भाजपा का झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला आज देश में बेरोजगारी बड़े पैमाने पर है किसान आत्महत्या करने को मजबूर है महंगाई चरम पर है आम आदमी का जीना दुभर हो चुका है
ऐसे में मोदी जी कहते हैं अच्छे दिन आयेंगे आज तक तो आए नहीं कब आयेंगे पता नहीं यह हाल भाजपा का है।काज़ी निजामुद्दीन ने दावा किया की मंगलौर की अवाम इस बार कांग्रेस का चेयरमैन बनाएगी ताकि विधायक और चेयरमैन मिलकर मंगलौर का विकास कर बड़े पर कर सकें।उन्होंने कहा की जल्द ही मंगलौर में जल भराव की समस्या का भी समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान विश्व प्रसिद्ध शायर और काजी निजामुद्दीन समर्थकों ने विधायक और चौधरी इस्लाम की दस्तारबंदी कर उन्हें मुबारकबाद दी।गौरतलब है की चौधरी इस्लाम ने उपचुनाव में काजी निजामुद्दीन को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी जिसे काज़ी निजामुद्दीन और उनके समर्थक भी मानते हैं ।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।