आरिफ नियाज़ी
आज पूरी दुनिया में मोहर्रम की दस तारीख को हज़रत इमाम हुसैन की शहादत का गम मनाया जा रहा है जिसके चलते सलेमपुर में भी मोहर्रम के मौके पर जगह जगह अखाड़े और ताज़िए निकाले गए।इस दौरान अजादारो द्वारा नोहखानी कर हजरत इमाम हुसैन को याद किया गया।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद नजदीकी माने जाने वाले राव आफाक ने अखाड़े में भी हिस्सा लेते हुए जलवा बरकरार रखा
उन्होंने अपने साथ अखाड़े में खेल रहे साथी पर जमकर कई वार किए लेकिन सभी नाकाम रहे हालांकि पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा नेता राव शाहिद भी इस दौरान मौजूद रहे दोनो नेताओं ने अखाड़े में जमकर पसीना बहाया अखाड़ा देखने के लिए बाहर से भी लोग बड़ी संख्या पहुंचे थे। इस दौरान राव आफाक ने कहा की हज़रत इमाम हुसैन और उनके परिवार पर यजीद ने बेहद सितम ढहाए और उनको परेशान किया गया
लेकिन इमाम हुसैन हक पर थे जिसके चलते उन्होंने यजीद की बैत करने से साफ इनकार कर दिया आज हुसैन और उनके परिवार का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है और बजता रहेगा। वहीं भाजपा नेता राव शाहिद ने कहा की हज़रत इमाम हुसैन हक पर थे जबकि यजीद और उसकी फौज लगातार इमाम हुसैन और उनके परिवार पर सितम ढाते रहे।लेकिन हुसैन ने यजीद की बात को स्वीकार नहीं किया और भूखे प्यासे रहकर अपनी जान कुर्बान कर दी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।