आरिफ नियाज़ी
रुड़की खंड विकास कार्यालय और रुड़की उद्यान विभाग द्वारा हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर उधान विभाग के अधिकारी मासूम अली ने कहा की हरेला कार्यक्रम हरियाली का कार्यक्रम है जिसे आज बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हरेला पर्व देश एवं पूरे विश्व को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मे एक नई दिशा प्रदान कर रहा है।
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित लोक पर्व हरेला की परंपरा को आगे बढ़ाने व प्रकृति को हरा-भरा बनाने का सभी को संकल्प लेंना चाहिए।उन्होंने कहा की पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत हमें पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ पौधे जहां हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं वही फल, फूल, औषधि, इमारती लकड़ी, ईधन आदि प्रदान करते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा की आज लोग व्यक्तिगत हित में पेड़ पौधों को काटते जा रहे हैं तथा पौधारोपण नहीं कर रहे हैं जिससे प्रकृति में विषमता उत्पन्न हो रही है ।
सरकार द्वारा विषमता को दूर करने के लिए पर्यावरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।वहीं ब्लॉक रुड़की के कनिष्ठ सहायक नीरज मैठाणी ने कहा की प्रकृति को बचाने के लिए वृक्ष लगाना बेहद आवश्यक है।ब्लॉक परिसर में भी हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया गया है। इस अवसर पर संदीप कुमार,रोशन लाल,और महेंद्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।