आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस आज समीक्षा बैठक करेगी।इसके लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य आज देहरादून पहुंचेंगे।हालांकि
कमेटी तीन दिन तक सभी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर पार्टी के खराब प्रदर्शन का पता लगाएगी।
कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया और सांसद रजनी पाटिल को उत्तराखंड में हार की समीक्षा के लिए भेजा है। जो सभी नेताओं से जानकारी लेने के बाद अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपेंगे।
बताया जा रहा है की कमेटी के सभी सदस्य देहरादून प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे जहां कांग्रेस मुख्यालय में लोकसभावार समीक्षा बैठकों का दौर शुरू होगा।
20 जुलाई को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी वार्ता करेगी।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।