आरिफ नियाज़ी
रुड़की के लंढोरा में बेशकीमती भूमि का मामला तूल पकड़ने लगा है। अब कस्सार समाज के बाद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के मुस्लिम समाज के समर्थकों ने भी कस्सार समाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहां की कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन राजा घराने से हैं जिनकी बेशकीमती ज़मीन लंढोरा के अलावा अन्य कई स्थानों पर मौजूद है लेकिन कस्सार समाज के लोग चैंपियन की भूमि पर कब्जा करना चाहता है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि धोबी घाट के लिए चैंपियन परिवार पहले ही कस्सार समाज को अपनी कुछ भूमि दान कर कर चुका है लेकिन अब कस्सार समाज अन्य भूमि पर भी अपना कब्जा जमाना चाहता है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अगर कस्सार समाज के लोग चैंपियन की भूमि पर कब्ज़ा करने की कोशिश करेंगे तो उनके समर्थक आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे । समाज के विरोध के चलते चैंपियन के समर्थक बड़ी संख्या में लंढौरा में जमा हुए थे जहां उन्होंने कस्सार समाज पर चैंपियन की जमीन हथियाने का गंभीर आरोप लगाया है।
मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि चैंपियन सर्व समाज के नेता हैं जिन्होंने कभी भी हिंदू मुसलमान में कोई फर्क नहीं समझा। उन्होंने विधायक रहते हुए लंढौरा में भी बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराये है लेकिन उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कुछ लोग बौखला गए हैं इसलिए उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है जिसे मुस्लिम समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर मुकेश शर्मा, रमजान अली,मीरहसन , शाहबाज फौजी, फारूक नफीस,मुसर्रत अली,अनीस, झोझा ,अरशद अली, पहल सिंह , सरवरी, अख्तर अली,इस्लाम,कल्लू, फैजान कसार,सद्दाम,हसीन,मोहसिन,महिलाओं समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।