शादान अली
रुड़कीं के लंढोरा में बेशकीमती भूमि का विवाद तूल पकड़ गया है कस्सार समाज ने भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर धोबी घाट की भूमि को कब्जाने का आरोप लगाया है रुड़की के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कस्सार समाज के प्रदेश अध्यक्ष नसीम रहमान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन बौखला गए हैं
और वह अपने समर्थकों के साथ बेशकीमती भूमि और धोबी घाट को कब्जाना चाहते हैं उन्होंने आरोप लगाया कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पहले भी कई लोगों की मृत्यु भूमि पर कब्जा कर चुके हैं कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सत्ता के नशे में चूर है जो अपनी दबंगई के चलते भोली भाली जनता को परेशान कर रहे हैं नसीम रहमान ने कहा कि धोबी घाट उनकी पुश्तैनी जमीन है जो समाज के लोगों को प्रशासन द्वारा एलॉट की गई थी जिसका कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से विवाद का मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है
लेकिन उसके बावजूद भी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन बेशकीमती भूमि पर आए दिन अपने गुर्गों को भेजकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कुंवर प्रताप सिंह चैंपियन लंढौरा के कसार समाज का उत्पीड़न कर रहे हैं ।
इस अवसर पर राजेंद्र गोस्वामी ने चेतावनी दी की उनकी जमीन के लिए चैम्पियन और उनके लोगो पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। वहीं मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी चैम्पियन के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की जाएगी । अभिषेक शर्मा ने कहा की उनकी सैकड़ों वर्ष पुरानी जमीन भी चैम्पियन ने हड़प ली हैं। और विरोध करने पर जानसे मारने की धमकी भी देते हैं। जुल्फिकार ने भी सरकार से अपनी भूमि प्रणव सिंह से। कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई हैं।
सभी लोगो ने सरकार से प्रणव के खिलाफ कार्य वाही की मांग की हैं।इस मौके पर नूरहसन चेयरमैन,जुल्फुकार, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र गोस्वामी, मुस्सरत, हाजी खलील, हाजी रसीद, शाहिद, इरफान , डाक्टर जुल्फिकार आदि काफ़ी लोग मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।