आरिफ नियाजी
कावड़ यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर शुरू हो चुकी हैं इस बार कावड़ पटरी पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए नगर निगम के 150 सफाई कर्मी दिन रात तैनात रहेंगे ।इस बार कावड़ पटरी रात को भी जगमगाती नजर आएगी। नगर निगम द्वारा कावड़ पटरी पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी इसके अलावा कावड़ यात्रा के लिए वॉटरप्रूफ टैंट और विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे । इतना ही नहीं कावड़ पटरी पर नहाने और शौचालय की भी अलग से व्यवस्था की जाएगी।
गौरतलब है कि आगामी 22 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू होने जा रही है जिसके लिए सभी विभाग पूरी तैयारी के साथ जुट हुए हैं। नगर निगम की ओर से भी कावड़ यात्रा को लेकर खास तैयारी की जा रही है कावड़ पटरी मार्ग पर नगर निगम दो विश्राम स्थल भी बना रहा है एक विश्राम स्थल पंचशील मंदिर तो दूसरा शिव मंदिर के पास बनाया जाएगा। दोनों विश्राम स्थल वाटरप्रूफ होंगे इसके अलावा कावड़ यात्रियों के लिए नहाने के लिए फव्वारा भी लगाया जाएगा।
रुड़की नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि कावड़ पटरी मार्ग पर नगर निगम की ओर से कावड़ियों के लिए तमाम सुविधा रहेगी । कावड़ियों को ठहरने के लिए दो विश्राम स्थल भी बनाए जा रहे हैं उन्होंने बताया 150 सफाई कर्मचारी दिन-रात तैनात रहेंगे 24 घंटे सफाई कर्मी कावड़ पटरी पर तैनात रहेंगे। मोबाइल शौचालय और स्ट्रीट लाइट का काम तेजी से शुरू हो चुका है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।