Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर उपचुनाव के मतदान में मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह,शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलोर विधानसभा के उपचुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है देहात से लेकर मंगलौर कस्बे तक में मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ पहुंची है सुबह सवेरे से ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे जो लंबी लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा के लिहाज़ से कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैंसभी मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरे पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा जिले के सभी पुलिस थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

बाहर से आने जाने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है की इस चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा का चुनाव बना लिया है भाजपा और कांग्रेस के सभी बड़े नेता मंगलौर के चुनाव के लिए डेरा डाल चुके हैं । एक तरफ जहां भाजपा से करतार भड़ाना बेहद मजबूत चुनाव लड़ रहे हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी निजामुद्दीन भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा चुके हैं।आलम यह है की कांग्रेस के बड़े नेता रुड़की के एक होटल में रहकर पूरे मतदान पर नजर रखे हुए हैं

कांग्रेस नेताओं को आशंका है की भाजपा इस सीट की जीत के लिए कुछ भी कर सकती है। किसी भी तरह की गड़बड़ी और फर्जी वोटिंग रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369