आरिफ नियाज़ी
कल बुधवार दस जुलाई को मंगलौर में होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने रुड़की में डेरा डाल लिया है।कांग्रेस के तमाम सांसद , विधायक, और कार्यकर्ता कल होने वाले उप चुनाव पर बूथ तक कड़ी नजर रखेंगे।
रुड़की के एक होटल में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा,सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत रावत, ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कल होने वाले चुनाव में भाजपा की तरफ से होने वाली गड़बड़ी को लेकर वह पूरी तरह से मुस्तैहद हैं।
जिसके चलते कांग्रेस के सांसद और जिले के सभी विधायकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा नेताओं की चेतावनी पर रोक लगाने का प्रयास करेंगे।
आज रूडकी के एक निजी होटल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा , सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ,सहित कई कांग्रेस के नेताओ ने कहा कि मीडिया का उन्हें भरपूर सहयोग मिला और उन्हें उम्मीद है कि कल भी वह भाजपा की तरफ से अगर घोटाला या किसी तरह का कोई हंगामा किया जाता है तो उस पर भी गंभीरता से नजर रखी जाएगी।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा के लोग चुनाव हार रहे हैं ऐसे में बौखला कर वह बूथ प्रभावित भी कर सकते हैं।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणव प्रताप भी मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।