Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के इस्लामनगर में दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद,एक घायल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर के इस्लामनगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक युवक हारून गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को तुरंत ही मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल इस्लामनगर निवासी हारून का आरोप है की कुछ दबंग किस्म के व्यक्ति शाहिद,वाहिद और माजिद आदि मुजफ्फरनगर से आकर इस्लामनगर में किराए के मकान में रहते हैं जिन्होंने पड़ोस में रहने वाली महिला शमा पर देर रात लाठी डंडों से हमला बोल दिया चीख पुकार की आवाज़ सुनकर वह और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए बीच बचाव करने पर सभी ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369