आरिफ नियाजी
एंकर-रुड़की के मंगलौर उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना के नारसन स्थित चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि इस बार मंगलौर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना की ऐतिहासिक जीत होगी उन्होंने कहा की इस क्षेत्र की जनता को भी मालूम है
केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जिताकर मंगलौर विधानसभा में बड़े पैमाने पर विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा की मंगलौर में भाजपा पहले से अधिक मजबूत हुई है पार्टी कार्यकर्ता भी घर घर जाकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करें ताकि मंगलौर में भाजपा की जीत इतिहास में भी दर्ज हो सके।
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने कहा है कि जिस तरह से कार्यालय के उद्घाटन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे है उसे देखकर आप कह सकते हैं कि इस बार मंगलौर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा का विधायक बनना तय है मंगलौर का हर व्यक्ति परिवर्तन चाहता है। इस मौके पर भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।