आरिफ नियाज़ी
रुड़की शहर लगातार हाईटेक होता जा रहा है अब शहर के रामनगर में स्थित नवनिर्मित स्विमिंग पूल खुलने से महिलाओं और बच्चों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।हालांकि स्विमिंग पूल को देखने के लिए रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति सदस्य पूजा नंदा और उनके पति पंकज नंदा भी पहुंचे । इस अवसर पर उन्होंने स्विमिंग पूल के संचालक भारत आहूजा और बबीता आहूजा को शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान रेलवे बोर्ड की सलाहकार सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि यह स्विमिंग पूल जो की पूल पार्टी के नाम से बनाया गया है यह शहर के मध्य में स्थित है जहां छोटे बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ आसानी से पहुंच सकते हैं यहां पर शुल्क भी बहुत ही कम रखा गया है, इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने स्विमिंग पूल के संचालक भारत आहूजा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्विमिंग पूल खुलने से जो युवा स्विमिंग सीखना चाहते हैं और इस गर्मी से राहत पाना चाहते है
उनको बहुत लाभ पहुंचेगा, उन्होंने कहां की यहां स्लॉट बुक कम शुल्क पर बच्चे,युवा ,पुरुष और महिलाएं स्विमिंग कर सकते हैं, इस अवसर पर भारत आहूजा ने पूजा नंदा तथा पंकज नंदा का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका जीवन का सपना था कि वह शहर के लिए एक स्विमिंग पूल बनाएं उन्हें स्विमिंग पूल बनाने के लिए काफी वर्षों का समय लगा वह चाहते है
कि यह स्विमिंग पूल सुरक्षा के सभी मानकों पर रहे जिसकी उन्होंने पूरी कोशिश की है उन्होंने स्विमिंग सीखने के लिए कोच की व्यवस्था की है, बच्चों के लिए छोटा फूल अलग से हैं, इस अवसर पर बबीता आहूजा ने पूजा नंदा और पंकज नंदा का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपना कीमती समय निकालकर स्विमिंग पूल को देखने आए, इस अवसर पर किरण ग्रोवर, भाजपा नेता भरत कपूर, ऋषभ कपूर, शशि प्रभा, अंजू कपूर,नीरज मेंहदीरत्ता काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।