आरिफ नियाज़ी
रुड़की की सभी मस्जिदों के अलावा ईदगाह में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।ईदगाह में भी काफी साफ सफाई देखने को मिली।इस दौरान ईद उल अजहा की नमाज अदा कराने के बाद मुफ्ती सलीम द्वारा देश और प्रदेश की तरक्की खुशहाली ,आपसी सौहार्द और भाईचारे की दुआएं कराई ।
इस मौके पर मुफ्ती सलीम ने मुस्लिम समाज से खास अपील करते हुए कहा की कुर्बानी इस्लाम का एक महत्वपूर्ण फरीजा है कुर्बानी करते हुए बहुत बातों को ध्यान में रखना है कुर्बानी की कोई भी वीडियो ना बनाई जाए और ना ही किसी तरह का हुड़दंग मचाया जाए।उन्होंने कहा की ईद-उल-अजहा के दिन अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी की जाती है इसकी नुमाइश ना की जाए।उन्होंने कहा कि कुर्बानी करते समय दूसरे समुदाय की भावनाओं का भी ख्याल रखा जाए।कुर्बानी के बचे हुए अवशेषों को गड्ढे में दबाया जाए तथा सड़क पर कुर्बानी के अवशेष ना फेंके दूसरे समाज की भावनाओं का भी खयाल करें
उन्होंने किसी भी तरह की मोबाइल वीडियो बनाए जाने का कड़ा विरोध किया।इस दौरान हजारों की संख्या में नमाजियों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।सभी ने एक दूसरे को ईद उल अजहा की गले मिलकर मुबारकबाद दी।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।