आरिफ नियाज़ी
मंगलौर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के काज़ी निजामुद्दीन को प्रतियाशी बनाए जाने से उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। जैसे ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपचुनाव की सूची जारी की जिसमें मंगलौर से काज़ी निजामुद्दीन का नाम शामिल था इसकी सूचना मिलते ही उनके आवास पर दिन भर उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। और उन्हें सभी ने मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है की बसपा से दिवंगत बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है बसपा और भाजपा अपने प्रतियाशियो का ऐलान पहले ही कर चुकी है जबकि कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तराखंड की दो और हिमाचल प्रदेश की सीटों का आज एलान कर दिया।इस मौके पर पूर्व विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने कहा की भाजपा ने पैराशूट प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने स्थानीय नेताओं को गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते भाजपा को करारी शिकस्त मिलेगी।
काज़ी निजामुद्दीन का दावा है की मंगलौर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराएगा और कांग्रेस की जीत के बाद मंगलौर विधानसभा की जनता ही विधायक होगी जो विकास की नई इबारत लिखेगी।उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में मंगलौर का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है सरकार ने मंगलौर के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया
जिसके चलते आज भी इस विधानसभा के लोग अपने गांव और कस्बे के विकास का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं यहां की जनता ने मौका दिया तो उत्तराखंड का मंगलौर कस्बा विकास की नई इबारत लिखेगा।उन्होंने अपनी विधानसभा के लोगों से अपील करते हुए कहा इस बार कांग्रेस को वोट दें ताकि इस क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास हो सके।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।