आरिफ नियाज़ी
मंगलौर के मखदुमपुर बिजली घर पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा काटा।किसान लगातार बिजली कटौती से परेशान थे।किसानों का गुस्सा यहीं नहीं रुका उन्होंने बिजली घर से एक फैक्टरी को दी जा रही सप्लाई को भी पूरी तरह से बंद कर दिया। किसानों का हंगामा इतना बढ़ा की सूचना मिलते ही कांग्रेस से झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति भी मौके पर पहुंच गए
उन्होंने तत्काल ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता से वार्ता कर जल्द से जल्द बिजली कटौती से लोगों को राहत दिए जाने की मांग की।इस दौरान गुस्साए किसानों का आरोप था की वह भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बेहद परेशान है हर एक घंटे के बाद बिजली में कटौती चल रही है लॉ वोल्टेज के चलते पंखे तक भी नहीं चल पाते।इतना ही नहीं किसानों ने आरोप लगाया की ऊर्जा निगम के अधिकारी इस बिजली घर से एक फैक्टरी को बिजली दे रहे हैं जिससे गांव के लोग और भी परेशान हो जाते हैं।
दरअसल लगातार हो रही विद्युत कटौती से तंग आकर आज आसपास के दर्जन भर गांव के किसानों ने बिजली घर पहुंचकर सबसे पहले फैक्ट्री की लाइट काटी और उसके बाद धरने पर बैठ गए।किसानों ने चेतवानी दी है की यदि जल्द ही बिजली कटौती बंद ना हुई तो किसान आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों की होगी।
इस मौके पर बिजली घर पर प्रदर्शन करने वालों में उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेता मुनेश कुमार, एफ पी ओ के डायरेक्टर किसान नेता सुधीर कुमार,प्रवेश कुमार,भंवर,विपिन,मुकेश चौधरी,आजाद चौधरी,प्रवीण,संदीप प्रधान,सुमित,विजयपाल,बृजमोहन त्यागी,मीनू राम,शुभम प्रधान,राजबीर चेयरमैन,पप्पू सिंह,सुरेंद्र प्रधान,और डॉ संदीप आदि किसान मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।