Jan Mudde

No.1 news portal of India

कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में शादाब शम्स ने हरिद्वार पुलिस और मुस्लिम समुदाय का जताया आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की । उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि हमारा संविधान किसी भी व्यक्ति को किसी भी अन्य धर्म के खिलाफ अपमान जनक कार्य करने या बेअदबी करने का कोई हक नही देता है चाहे वह हिन्दू हो,मुस्लिम हो,सिख हो, या ईसाई हो या किसी भी अन्य धर्म का हो ।

शादाब शम्स ने रुड़की गंग नहर थाने के अंतर्गत ग्राम पाडली गुजर में एक युवक द्वारा पवित्र कुरान की बेअदबी के खिलाफ मुस्लिम समाज की नाराजगी को प्रदेश के डी जी पी और हरिद्वार के पुलिस कप्तान परमेन्द्र डोभाल तक पहुंचाया और मुकदमा दर्ज कराकर मुस्लिम समाज से धैर्य की अपील की।

शादाब शम्स ने हरिद्वार पुलिस ,सी ओ रुड़की नरेंद्र पंत का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मुस्लिम समाज की भावनाओ को देखते हुए इस सवेदनशील मसले को शांति पूर्ण ढंग से हल किया।उन्होंने कहा कि हर वर्ग के सामुहिक प्रयास से ये कार्यवाही संभव हो सकी ।

शादाब शम्स ने मुस्लिम समुदाय के युवाओं से भी अपील की कि वे सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देते हुए किसी भी ऐसे संवेदनशील मसले को शेयर करने से बचें और अपने बुज़ुर्गों व धार्मिक रहनुमाओं की मदद ले।

शादाब शम्स ने कहा कि मुसलमान होने के नाते मैं भी इस गम्भीर विषय पर आला अधिकारियों से निरंतर सम्पर्क में रहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी उत्तराखंड में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नीति के अनुसार प्रदेश में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाये रखने के लिए दृढ़ संकल्प है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369