आरिफ नियाज़ी
रुड़की। वैज्ञानिक संवर्ग सिंचाई विभाग रुड़की और बहादराबाद के चुनाव में पदाधिकारियों का आज चयन किया गया जहां पर विजयी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया गया इस अवसर पर कर्मचारियों में भारी उत्साह नजर आया।
दरअसल रुड़की स्थित सिंचाई अनुसंधान केंद्र कार्यालय के सभागार में रुड़की शाखा के चुनाव अधिकारी जनेश्वर प्रसाद, डीपी रमोला और रेनू सैनी की देखरेख में किए गए जिसमें क्षेत्रीय प्रमुख सुरेंद्र सिंह सैनी व क्षेत्रीय सचिव पद पर अवनीत कुमार भारती निर्विरोध निर्वाचित हुये। सामान्य परिषद के पद पर विजेंद्र पाल,राजा जोशी भावना निर्विरोध चुने गए।
इसी पद पर दीपक शर्मा,सीमा, नितिन चौधरी, गुलबहार अली, वसीम अहमद, पारुल कश्यप चुनाव में विजय घोषित हुए। इसके साथ ही बहादराबाद शाखा के चुनाव नरेंद्र रावत सुभाष चौधरी व आशु कौशल के देखरेख में किए गए जिसमें पुष्कर सिंह रावत क्षेत्रीय प्रमुख, नवीन सेमवाल क्षेत्रीय सचिव पद पर विजई हुए। सामान्य परिषद पद पर भास्कर जोशी, संजय सिंह,बच्चन सिंह निर्विरोध चुने गए। चुने गए पदाधिकारियो का फूल मालाओ से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सुशील कुमार, छतर सिंह, आर आर मोहन,महिपाल सिंह,रघुवीर विनोद कुमार,जितेंद्र भारद्वाज, विवेक शर्मा, ओम पंत, विपिन प्रजापति,तुषार,विकास,वरुण, अवतार,ललित कुमार,सचिन विनीता आदि लोग मौजूद रहे।इस दौरान विजयी पदाधिकारियों ने कहा की वह लगातार कर्मचारी हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।उनके लिए संगठन की मजबूती पर भी बल दिया जाएगा। वेतन विसंगतियों जैसे मुद्दों पर भी संगठन गंभीरता से विचार करेगा जब तक कर्मचारियों के वेतन संबंधी समस्याएं हल नहीं होंगी तब तक कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर सरकार को अवगत कराते रहेंगे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।