Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम हुए आयोजित

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट ने भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर छात्राओं एवं ग्रामीणों को गन्ने का रस पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि उनका ट्रस्ट निरंतर धार्मिक एवं शिक्षक कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करता है और समय-समय पर धार्मिक आयोजन आयोजित करता रहता है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि हमारे ट्रस्ट द्वारा निर्धन छात्राओं के लिए महाविद्यालय की 40% सीटों को आरक्षित किया गया है जिसमें सरकारी फीस पर दाखिले की जा रहे हैं बाकी की धनराशि ट्रस्ट द्वारा महाविद्यालय को दी जाएगी।

इस अवसर पर संस्थान की इमेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि रूपचंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट निरंतर महाविद्यालय एवं धार्मिक कार्यों के आयोजनों से समाज में निर्धन एवं बेसहारा लोगों की मदद करता रहता है।

इस अवसर पर दिवाकर जैन, शाहजेब आलम, डॉ जी एस लंबा, प्रवीण कुमार, सुधीर सैनी, जितेंद्र रावत, सुनील चौहान, राहुल कुमार, अंकित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369