आरिफ नियाज़ी
रुड़की महानगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चार धाम यात्रा के वाहनों पर फिटनेस आदि के दबाव में वाहनों से अवैध वसूली करने के मामले को लेकर एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को सौंपा गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि उत्तराखंड में हिंदू धर्म की सबसे बड़ी चार धाम यात्रा के यात्रियों के वाहनों के साथ आर आई के संरक्षण में अवैध वसूली की शिकायतें मिलना बहुत ही निराशाजनक है।
कहां की उत्तराखंड की इस धार्मिक यात्रा को कुछ विभाग अपने आय का साधन बना रहे हैं जबकि सरकार सनातन धर्म की ठेकेदार बन रही है वास्तविकता यह है कि सरकारी संरक्षण में ही हिंदू धर्म यात्रियों का उत्पीड़न किया जा रहा है सरकार द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण के आदेश को तर्किनार कर ऑफलाइन वाहनों की फिटनेस आदि के नाम पर अवैध वसूली हो रही है जहां सरकार द्वारा ₹400 शुल्क निर्धारित किया गया है उसके बजे 1500 ₹2000 वसूले जा रहे हैं
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अगर विभाग ने तत्काल प्रभाव से इस अवैध वसूली को नहीं रोका तो कांग्रेस इनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है की जो सरकार स्वयं को हिंदुओं की सरकार बता रही है वह हिंदू धर्म की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा को अपनी अवैध वसूली का साधन बनते हुए हिंदुओं की जेब काट रही तथा बुजुर्ग एवं छोटे धर्म यात्रियों को घंटो घंटो इंतजार कराया जा रहा है
जबकि ऑनलाइन शुल्क जमा कर उनका उत्पीड़न काम किया जा सकता है इस अवसर पर मेला राम प्रजापति श्री गोपाल नारसन,पार्षद मोहसिन अल्वी,पार्षद गुड्डू, मुस्तकीम अहमद, शब्बू कुरैशी ,भूषण त्यागी, सुशील कश्यप, मिंटू कुमार, हेमेंद्र ,बेनी प्रसाद सैनी, रिजवान अहमद, तहसील अंसारी, मोनू त्यागी , सुभाष शर्मा, नाजिम गौड़, नसीम अहमद, महफूज़ चांद, दिनेश कुमार, रवि, बिल्लू, सलमान, राजा, आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।