Jan Mudde

No.1 news portal of India

गणेशपुर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ हवन और भंडारा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की गणेशपुर में भगवान परशुराम के मंदिर में उनका जन्मोत्सव पर मंदिर हवन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर पंडित अश्वनी भारद्वाज ने कहा की आज सभी लोगों को भगवान परशुराम के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए उन्होंने कहा की सभी को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा की भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सुबह से ही भंडारे का आयोजन भी किया गया था तथा मिष्ठान वितरण भी किया गया।इस मौके पर वैध टेक बल्लभ ने कहा की भगवान परशुराम ने हमेशा सच का साथ दिया और समाज को अच्छाई के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।उन्होंने कहा की भगवान परशुराम ने शस्त्र और शास्त्र के भगवान परशुराम बेहद निपुण थे उन्होंने विद्या ली और विद्या दी उन्होंने हमेशा नारियों का सम्मान किया भगवान परशुराम ने सभी का सम्मान किया और सम्मान करना सिखाया भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर ही चलना चाहिए।

इस मौके पर पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने कहा की आज सभी को भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए भगवान परशुराम ने समाज को एकजुट करने का आहवान किया ।उन्होंने समाज को एकजुट होकर भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369