आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा के सढोली गांव में भगवान परशुराम के जनमोत्सव पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने कहा की भगवान परशुराम ने हमेशा सच्चाई का मार्ग चुना आज सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा की पंडित नवीन शर्मा का प्रयास बेहद सराहनीय है जिन्होंने समाज को एकजुट करने का प्रयास किया है ऐसे आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है ।
भगवान परशुराम के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । कार्यक्रम में पहुंचे सभी ब्राह्मण समाज के लोगों का उन्होंने आभार भी जताया और समाज की एकजुटता पर भी बल दिया ।इस दौरान युवा नेता पंडित हितेश शर्मा ने कहा की नवीन शर्मा ने अच्छा कार्यक्रम किया है भगवान परशुराम अमर हैं ऐसे में सभी लोगों को भगवान परशुराम के चरित्र शिक्षा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा की ब्राह्मण समाज के राजनैतिक व्यक्ति का एक जुट होकर समर्थन करना चाहिएं इतना ही नहीं सबसे पहले ब्राह्मण समाज के संगठन को मजबूत करना है। आज के दिन ब्रह्मण समाज को एक जुट करने का संकल्प लेना चाहिए इस मौके पर पंडित सत्यप्रकाश ने कहा की किसी भी समाज को आगे बढाने के लिए सबसे पहले उस समाज का संगठन मजबूत होना चाहिए तभी समाज भी आगे बढ़ता है।
कार्यक्रम के आयोजक पंडित नवीन शर्मा ने कहा कि जब तक ब्राह्मण समाज एक जुट नहीं होगा तब तक वह राजनैतिक रूप से पिछड़ता रहेगा आज समय आ गया है की ब्राह्मण समाज अपने अधिकारों को लेकर संगठित हो उन्होंने कहा की आज भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर नशे के खिलाफ संकल्प लेना चाहिए आज युवाओं में बड़े पैमाने पर नशे की प्रवृति बढ़ती जा रही है जो एक चिंता का विषय है।उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताया।
इस मौके पर यशपाल शर्मा ने कहा की मदिरा का बहिष्कार करें नशे का सख्ती से विरोध करें।वहीं बैठक में ब्राह्मण समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाए जाने पर भी ज़ोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर वीरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।इस मौके पर प्रवीण गौतम,पंडित कपिल वत्स,सन्नी शर्मा,अशोक शर्मा,नत्थू राम शर्मा,नरेश शर्मा,योगेश शर्मा, शोभी शर्मा,जगपाल शर्मा,नीरज शर्मा,अनुज,श्याम कुमार शर्मा,उमेश शर्मा, जतिन शर्मा,आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।