Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ हरिद्वार के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा मांगपत्र

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी! उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ हरिद्वार के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) आशुतोष भंडारी से वार्ता कर जनपद के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में मांगपत्र सौपा!

संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा कि जनपद के प्रारम्भिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को संगठन के द्वारा समय समय पर कई बार मौखिक एवम पत्राचार के माध्यम से आप‌के संज्ञान में लाया गया मगर बड़े ही खेद का विषय रहा है कि समस्याओं का समाधान अद्यतन शून्य है।

जिलाशिक्षाधिकारी से हुई वार्ता में पदाधिकारियों ने शिक्षकों से सम्बन्धित समस्याओं को रखते हुए रहे समस्याओं का निस्तारण अति शीघ्र करने की मांग की।

जिला महामंत्री जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानाध्यापक (प्राथमिक)व सहायक अध्यापक (उच्च प्राथमिक) विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष जारी पदोन्नति सूची के पश्चात् लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रतीक्षा सूची जारी नहीं हुई है। जिससे जिले के शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है।

उन्होने कहा कि शिक्षकों के लंबित चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की सूची जल्द ही निर्गत की जाए। जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि जनपद में स्थानांतरण प्रक्रिया गतिमान है। स्थानांतरण प्रक्रिया से पूर्व विद्यालयों का कोटीकरण किया जाना नितांत अनिवार्य है।इस बाबत संगठन ने पत्रांक -09/2024-25 दिनांक 23/4/2024 मांग पत्र पूर्व में दिया था!मांग की गई कि स्थानानांतरण से पूर्व विद्यालयों का अविलंब कोटीकरण किया जाये!

यह मांग भी जोरदार ढंग से उठाई गयी कि स्थानांतरण प्रक्रिया से पूर्व विभिन्न विद्यालयों में रिक्त पदों की सूची भी विकास खंडवार सार्वजनिक की जाए । विकासखंड बहादराबाद से संघ अध्यक्ष अश्वनी चौहान ने भी ब्लॉक की समस्याओ से अवगत कराते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से 2021-22 व 2022 -23 एफएलएन प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनरो का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है जबकि कई बार उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहादराबाद को कई बार अवगत कराया जा चुकाहैं! उन्होने कहा कि विकासखंड बहादराबाद के शिक्षकों का अवशेष चयन वेतनमान व 7वे वेतनमान एरियर का अवशेष तथा शिक्षकों की जीपीएफ व एनपीएस बुक पूर्ण की जाए!

विकासखंड बहादराबाद के शिक्षक की कोरोना काल में ड्यूटी की उपार्जित अवकाशों की सर्विस बुक में अंकना करना सुनिश्चित की जाए।विकासखंड बहादराबाद के शिक्षको के प्रतिपूर्ति के बिलों का भुगतान समय पर किया जाने की मांग की गयी।बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान जिलामहमंत्री जितेंद्र चौधरी,बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौहान,मंत्री राकेश पंवार, चन्द्रभूषण कठैत, पवन कुमार,लक्सर ब्लॉक मंत्री कुलदीप कुमार ,जिला प्रवक्ता संजय वत्स,विशेष आमंत्रित सदस्य राजीव शर्मा,नारसन ब्लॉक मंत्री विवेक कुमार राठी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369