आरिफ नियाज़ी
रुड़की के सुल्तानपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही रुड़की के निजी हॉस्पिटल में पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।वहीं मौके पर पहुंची लक्सर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही करेगी।
दरअसल ढंडेरा निवासी 27 वर्षीय शबनम का विवाह फरवरी 2018 में सुल्तानपुर निवासी आजम से हुई थी विवाहिता के परिजनों का आरोप है की शादी के बाद से ही आजम उसका भाई फिरोज और अन्य ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करने लगे इतना ही नहीं दहेज की मांग पूरी ना करने पर शबनम को तरह तरह की यातनाएं भी देते थे। जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कुछ नहीं हुआ।
ससुराल पक्ष का आरोप है की शबनम के साथ उसके ससुराल वालों ने कई बार मारपीट की जिसके चलते उसने उनका विरोध किया तो उसे और भी मारा गया।उन्होंने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस ने मृतक शबनम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।