आरिफ नियाज़ी
रुड़की पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र बड़े सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र उन्होंने देश को बांटने वाला बताया है उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को आईना दिखाने का काम करेगी कांग्रेस ने हमेशा इस देश को नुकसान पहुंचाया है ।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम हरिद्वार से भाजपा विधायक मदन कौशिक ने प्रकाश होटल में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को बांटने वाला है जो तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है उनके घोषणा पत्र से विकास हमेशा दूर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके घोषणा पत्र से बहुसंख्यक बात नदारद है जबकि अल्पसंख्यक को महत्व दिया गया है।
कांग्रेस की हकीकत जनता के सामने आना बेहद जरूरी थी।उन्होंने कहा की देश की जनता चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ,भाजपा नेता सुशील त्यागी,आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।