आरिफ नियाज़ी
नेशनल चैनल जनतंत्र टीवी से इस्तीफ़ा देने के बाद तेज़ तर्रार संपादको में शुमार आशिफ़ एकबाल ने नई पारी का ऐलान कर दिया है।
खबरों के मुताबिक़ जनतंत्र टीवी के संपादक के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद आशिफ़ एकबाल ने नेशनल न्यूज़ चैनल “इंडिया न्यूज़” ( ITV Group ) ज्वाइन कर लिया है। खबर है कि आशिफ़ एकबाल ने इंडिया न्यूज़ में एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है।
देश के युवा संपादकों की फ़ेहरिस्त में शुमार कई लोकसभा और विधानसभा चुनाव को कवर करने का बेहतरीन एक्सपीरिएंस और कई शानदार टीवी रिपोर्ट को लेकर विभिन्न एवार्ड से सम्मानित रह चुके अपने न्यूज़ इंडिया चैनल में अपने साप्ताहिक शो हॉट सीट और डेली शो 8Pm के जरिए टीवी पर अपनी अलग शैली से पहचान को और धारदार बनाने वाले और मीडिया जगत में टीवी स्क्रीन पर नए नए प्रयोग और मिडिया में आए नए नए लोगों को खूब मौक़ा देने वालों में माने जाने वाले संपादक आशिफ एकबाल की अलग पहचान है…

पत्रकारिता जगत में 20 सालों से ज्यादा का तजुर्बा रखने वाले आशिफ एकबाल ने देश कई बड़े नामचीन नेशनल चैनल में कार्य किया. है. “आज” पेपर से पत्रकारिता शुरू करने वाले आशिफ ने “महुआ टीवी”, “ईटीवी”, “चैनल वन”, “यूपी न्यूज़”, “P7 न्यूज़” और “न्यूज़ 18″ जी मीडिया में कई अहम पदों पर कार्य किया है,”समाचार प्लस” “न्यूज इंडिया” “जनतंत्र टीवी” जैसे चैनल को लीड किया है बतौर संपादक…प्रबंधन के मामले में भी आशिफ ने पुरानी संस्थाओं में अपना लोहा मनवाया है…
जनतंत्र टीवी से इस्तीफे के बाद हर कोई ये जानना चाह रहा था कि आशिफ एकबाल की नई पारी की शुरूआत किस चैनल से होगी…तो जवाब आज मिल ही गया सभीलोगों को…
आशिफ़ एकबाल को नई और जिम्मेदार पारी को लेकर बहुत बधाई…





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।