आरिफ नियाज़ी
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज बसपा ने गढ़ी संघीपुर भारापुर भौंरी ,मरगूबपुर मुस्तफाबाद आदि दर्जनों गांव में रोड़ शो निकाला।इस दौरान बसपा प्रत्याशी मौलाना जमील अहमद कासमी ने कहा की बसपा दलित पिछड़े और अकलियतों की पार्टी है जो हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ती है।उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी एक हैं जो जनता को वोट के नाम पर गुमराह कर रही हैं

अगर समय रहते बसपा को ना जिताया तो हालात और भी खराब हो जाएंगे।उन्होंने दलित,मुस्लिम और क्षेत्र के कमजोर वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा की उनके अधिकारों और हकों को दिलाने के लिए बसपा को वोट दें।उन्होंने कहा की भाजपा धर्म की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस ने आज तक मुस्लिम समाज को कुछ नहीं दिया अब केवल बसपा ही ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज को साथ लेकर चल सकती है।
बसपा विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने कहा की मुस्लिम समाज को बसपा का समर्थन करना चाहिए बसपा ही इस देश को आगे बढ़ा सकती है उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस कभी भी इस देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकते जबकि बसपा लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी और देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा करेगी।इस मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल, डॉ नथीराम के अलावा बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।