आरिफ नियाज़ी
आगामी 24 फरवरी को आयोजित होने वाली कलियर हज कमेटी की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास होंगे। इतना ही नहीं हज पर जाने वाले खादिमुल हुज्जाज के आवेदन पर भी मोहर लगेगी। हज यात्रा की दृष्टि से इस बोर्ड बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैl 24 फरवरी को होने वाली बैठक में जहां हज कमेटी के अध्यक्ष समेत सभी हज कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे वहीं हज कमेटी उत्तराखंड के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम,हज अधिकारी अहसान अली और हज कमेटी के सदस्य बसपा विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है की उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद की कोशिश है की कलियर हज हाउस ऐसा बने जो पूरे भारत में इसकी मिसाल दी जा सके बाहर से आने वाले सभी हज यात्रियों को हज हाउस में आने पर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद का कहना है की हज कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए जाएंगे हज हाउस में हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें इसके लिए खास कोशिश की जाएगी।खतीब अहमद ने बताया की हज पर जाने वाले खादिमुल हुज्जाज का भी चयन किया जाएगा ताकि वह अपनी सेवाएं बेहतर तरीके से दे पाएं।
उन्होंने कहा की हज हाउस में हज यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी हज से संबंधित तमाम जानकारी हज यात्रियों को हज हाउस में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा की हज हाउस को साफ सुथरा रखने के लिए भी हज स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं ।बैठक में हज यात्रा को लेकर विचार विमर्श होगा तो वहीं हज यात्रियों के टीकाकरण कैंप कहां कहां पर आयोजित होंगे इस पर भी बैठक में चर्चा होगी।सभी सदस्यों को बैठक की सूचना भेजी जा चुकी है हज यात्रियों के लिए हज कमेटी के लोग बेहतर से बेहतर इंतजाम करने में लगे हुए हैं।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।