आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा की आम इंसान विकास पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है सभी वार्ड और बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा रही है हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा की हरिद्वार लोकसभा चुनाव वह पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे मुस्लिम समाज के साथ साथ अन्य वर्गों के लोग भी आम इंसान विकास पार्टी को अपना समर्थन देंगे।उन्होंने कहा भाजपा सरकार मुसलमानों का शोषण कर रही है यूसीसी बिल से मुसलमानों को डराया जा रहा है कभी लव जिहाद तो कभी लैंड जिहाद से मुसलमानों में खौफ पैदा किया जा रहा है हल्द्वानी जो घटना हुई उसके लिए भी प्रदेश सरकार जिम्मेदार है निहत्थे लोगों को निशाना बनाया गया अगर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहता तो बड़ा बवाल नहीं हो सकता था
।उन्होंने हल्द्वानी की घटना की सीबीआई से कराने की मांग भी की।आकिल अहमद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भाजपा सरकार मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है और उन्हें डराने का काम किया जा रहा है जिसे आम इंसान विकास पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा की आम इंसान विकास पार्टी सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है आज सभी सरकारें विकास के मुद्दों से भटक चुकी हैं और देश और प्रदेश को बर्बाद करने पर उतारू हैं।इस मौके पर आम इंसान विकास पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यामीन अंसारी, भी मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।