आरिफ नियाज़ी
रुड़की। मतदान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए रुड़की के सैकड़ों लोग सुबह सवेरे सड़क पर दौड़े इस दौरान विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ प्रतिभागियों को मैडल और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
तहसील प्रशासन की ओर से आयोजित रुड़की हाफ मैराथन बीईजी के पवेलियन ग्राउंड से शुरू हुई। अलग अलग आयु वर्ग में तीन हजार से अधिक प्रतिभागियों ने इस दौरान दौड़ लगाई। मुख्य अतिथि बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के कामंडेंट ब्रिगेडियर राजेश भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार प्रतीक जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।
बीईजी कमांडेंट राजेश भट्ट ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने आसपास के लोगों को वोट करने के लिए जागरूक करें और अपने देश की तरक्की और विकास के लिए इस कार्य में अपनी अहम भागीदारी दें। उन्होंने कहा कि आज जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और इसके लिए हमें सबसे पहले वोट करने की आवश्यकता है उन्होंने नव युवक मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बूथ स्थल पर जाकर वोट अवश्य करें और अपने देश की नींव को मजबूत बनाएं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने कहा कि लगभग 6 माह से इस मैराथन दौड़ की तैयारी चल रही थी और आज जिला प्रशासन के इस मैराथन में जिस तरह से युवाओं ने प्रतिभाग किया है निश्चित रूप से उन्हें यकीन है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भागीदारी देंगे
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक इसका प्रचार प्रसार हो सके और अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाने वह अपनी पहचान बनाने के लिए अपनी वोट करना बहुत ही आवश्यक है। नगर के सैकड़ों छात्र छात्राओं के अलावा कई प्रबुद्ध लोगों ने दौड़ में प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट,मैडल,प्रमाण दिए गए।
दरअसल 21 किलोमीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में अश्वनी सैनी प्रथम, त्रिभुवन कुमार द्वितीय और प्रदीप तृतीय स्थान पर रहे जबकि महिला वर्ग में प्रथम रिम्पी, द्वितीय अंजली और करीना तृतीय स्थान पर रही। इसी दौड़ में 50 वर्ष आयु से ऊपर वाले प्रतिभागियों में प्रथम मुकेश राणा, द्वितीय गोपाल कृष्ण रहे। अंडर 18 में जुबेर ने दौड़ पूरी की। दस किलोमीटर 18 से 50 आयु वर्ग में प्रथम सिमक्कू,द्वितीय अमित और तृतीय विनायक सैनी रहे।
महिला वर्ग में प्राची प्रथम, हर्षीनी द्वितीय और अंशु तृतीय स्थान पर रही। अंडर 18 पुरुष वर्ग पांच किलोमीटर में बादलकुमार प्रथम, मंजीत सिंह द्वितीय और दीपक सैनी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मनीषा भारद्वाज प्रथम,मेघा द्वितीय और आरजू तृतीय स्थान पर रही। पांच किलोमीटर 50 वर्ष से ऊपर आयु पुरुष वर्ग में संजय कुमार, अंश जिंदल और सुरेश चंद तृतीय रहे और महिला वर्ग में रश्मि प्रथम, महकवती द्वितीय और उर्मिला तृतीय स्थान पर रही। दिया भटनागर को विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इन प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, प्रमाण और मैडल भीं दिए गए।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।