आरिफ नियाज़ी
रुड़की में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रविवार की सुबह सवेरे जिले के अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधि अब सड़क पर दौड़ लगाएंगे।रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने बताया की रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है
अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने बताया कि मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रुड़की हाफ मैराथन में जिलाधिकारी धीराज गबर्याल,एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल और कई जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।
हाफ मैराथन सुबह साढ़े छह बजे पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर नहर पटरी के रास्ते कलियर तक जाएगी और वहां से वापस आकर पवेलियन ग्राउंड में संपन्न होगी। इसके अलावा अलग-अलग आयु वर्ग के अनुसार भी दौड़ का आयोजन किया गया है सभी वर्ग में प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेता को नगद पुरस्कार दिए जाएगा।
दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को टीशर्ट मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जेएम ने बताया कि अब तक 2800 लोगों के पंजीकरण हो चुके है और सुबह तक भी पंजीकरण जारी रहेंगे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।