आरिफ नियाज़ी
रुड़की व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए सभी तैयारियां की जा रहीं हैं व्यापार मंडल की बैठक में जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी को सायं 2 बजे बीटी गंज में जिला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी एवं महिला जिला व्यापार मंडल एवं युवा जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में सर्वप्रथम व्यापारी संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
जिसमें प्रदेश के एवं समारोह में आए अतिथियों द्वारा व्यापारियों से संपर्क कर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी कार्यक्रम में सुनील सिंधी अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा करेंगे साथ ही विशेष अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गोयल एवं व्यापार मंडल के महामंत्री प्रकाश मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।
सौरभ भूषण शर्मा ने बताया की अतिथियों के स्वागत के लिए रुड़की में 31 स्वागत द्वार लगाए गए हैं साथ ही व्यापार मंडल की संरक्षक के रूप में विधायक प्रदीप बत्रा, फुरकान अहमद, ममता राकेश, उमेश कुमार एवं वीरेंद्र जाति कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा की रुड़की जिला हमारी सभी इकाइयों में बहुत अच्छा कार्य कर रहा है जल्द ही सभी नगरों में चुनाव भी कराए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रमोद गोयल एवं प्रदेश मंत्री संजय गर्ग ने कहा की रुड़की में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम बहुत ही भव्य रूप से बीटी गंज जैन धर्मशाला के बाहर होने जा रहा है और इसके बाद रुड़की एवं आसपास की सभी नगर इकाइयों के चुनाव कराकर वहां पर इकाई गठित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा की शपथ ग्रहण के पश्चात व्यापार मंडल पूर्ण रूप से व्यापारियों की समस्याओं पर मजबूती के साथ काम कर सकेगा महिला व युवा इकाई के साथ शहर में आए दिन होने वाली ट्रैफिक जाम ई रिक्शा की समस्या एवं जीएसटी से संबंधित सभी समस्याओं पर व्यापार मंडल सक्रियता के साथ कार्य करेगा।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।