Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस के बैंक खातों के फ्रीज किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं राष्ट्रीय युवा कांग्रेस कमेटियों के बैंक खातों को मोदी सरकार द्वारा बिना किसी कारण के फ्रिज किए जाने के विरोध में आज रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयकर विभाग के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।इस मौके पर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है इसीलिए कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रिज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की आज देश की सभी एजेंसियां मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहीं हैं जबकि सभी एजेंसियों को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए।महानगर अध्यक्ष ने कहा की आज मोदी सरकार विपक्ष को खत्म करने पर उतर गई है एक साजिश के तहत विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है जबकि हकीकत यह है की भाजपा की इस देश से बिदाई हो रही है।उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में परिणाम भाजपा के पक्ष में नहीं आएंगे।

उन्होंने कहा की ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का खौफ दिखाकर विपक्षी पार्टी के नेताओं को डराया और धमकाया जा रहा है लोकतंत्र को मिटाया जा रहा है कांग्रेस के लोगों को परेशान किया जा रहा है जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने कहा की कांग्रेस आयकर विभाग से डरने वाली नहीं है छह हजार करोड़ वाले लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं जबकि सौ करोड़ वालों पर छापेमारी ये किस आधार पर हो रहा है अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कांग्रेस अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इस मौके पर कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने कहा की कांग्रेस पार्टी देश पर कुर्बान होने वाले बलिदानियों की पार्टी है कुछ लोग इस पार्टी को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद प्रधान ने कहा की भाजपा सरकार को आम जनता किसानों और व्यापारियों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है भाजपा सरकार के इशारे पर देश की एजेंसियां लोगों को परेशान करने में लगी हैं अब कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश है

जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इस मौके पर कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष, भूषण त्यागी, श्याम सिंह नाग्यान, सुशील कश्यप, अरविंद प्रधान, संजय शर्मा, मदन भड़ाना, दीपचन्द सैनी, बेनी प्रसाद सैनी, भूषण त्यागी,नसीम अहमद, जाकिर हुसैन, शहाबुद्दीन राणा, आशीष चौधरी, करण, चिराग, शशांक सैनी, मुस्तकीम अहमद, कादिर अली आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369