विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर में चल रहा धरना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के जांच के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दस दिन में सभी आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है। दरअसल दरगाह में नियाज़ के टेंडर और दरगाह प्रबंधक को हटाए जाने को लेकर सैंकड़ों दुकानदार पिछले तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे थे आज शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूरे प्रशासनिक अमले के साथ दरगाह पहुंचे और उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और दुकानदारों को आश्वासन दिया की दस दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे
जिसके बड़ा धरना समाप्त हो गया।इस धरने की अगुवाई कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद,खानपुर विधायक उमेश कुमार,विधायक ममता राकेश और विधायक रवि बहादुर कर रहे थे ।हालांकि इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक के अलावा पूर्व सी एम हरीश रावत भी काफी सक्रिय रहे। विधायक फुरकान अहमद ने कहा की अब दरगाह प्रबंधक की तानाशाही नहीं चलेगी जिस तरह से आए दिन दुकानदारों और जायरीन का शोषण हो रहा है
उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने दो टूक कहा की अब दरगाह को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए कितना भी बड़ा आंदोलन क्यों ना करना पड़े वह हटेंगे नहीं।इस मौके पर बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।