Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार से रंगदारी मांगना पड़ा भारी, पुलिस ने किया कई धाराओं में केस दर्ज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार ने दो लोगों पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है इतना ही नहीं ना देने पर विधायक के रिश्तेदार को देख लेने की धमकी भी दी है जिससे पीड़ित और उसका परिवार बेहद सहमा हुआ है फिलहाल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल पीरपुरा गांव निवासी कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार इसरार ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था की उन्होंने खटका गांव के पास कुछ जमीन खरीदी थी इसी बीच वह अपनी भूमि पर कार्य कर रहे थे जिसके चलते खटका निवासी नफीस और पीरपुरा गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि इंतजार अपने कुछ समर्थकों के साथ मौके पर आए और उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए।इतना ही नहीं। दोनों ने पांच लाख की रंगदारी की मांग की और ना देने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसरार का आरोप है की दोनो आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं जो पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।इसरार का आरोप है की दोनो का काम सीधे साधे लोगों को परेशान कर उनसे धन की उगाही करना रहता है। इसरार का आरोप है की दोनो लोगों का इतिहास अपराध से जुड़ा रहा है ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।हालांकि सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने नफीस और इंतजार के खिलाफ 387, और 506 जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।इस दौरान सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आर के सकलानी के मुताबिक दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369