आरिफ नियाज़ी
रुड़की सिंचाई परिकल्प संगठन के कार्यालय में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है छोटे से लेकर बड़े तक सभी विभाग के प्रति बेहद लापरवाह बने हुए हैं। जिसके चलते सिंचाई परिकल्प संगठन के कार्यालय से इन्वर्टर चोरी होने से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है लेकिन विभागीय अधिकारियों को इसकी ज़रा भी कोई चिंता नहीं है किसी ने भी अभी तक पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर तक नहीं दी है शायद उनके लिए यह कोई बड़ी चोरी नहीं है।
वहीं सिंचाई परिकल्प के एक कर्मचारी ने बताया की घटना 8 फरवरी की रात्रि की है चोरों ने कार्यालय की जाली तोड़कर इन्वर्टर की चोरी की है जिसकी कीमत लगभग 18 हजार थीं जबकि उस कक्ष में काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर आदि भी मौजूद रहते है अगर उसकी जांच की जाती तो हो सकता हैं इन्वर्टर मिल जाता लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते आज तक भीं उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।गौरतलब है की सिंचाई परिकल्प खंड में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है
इस कार्यालय में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक का कोई आने जाने का समय भी निर्धारित नहीं है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार सरकारी कार्यालयों को लेकर समय समय पर सख्त दिशा निर्देश देते रहे हैं लेकिन रुड़की सिंचाई परिकल्प संगठन में मुख्यमंत्री के आदेश भी कोई मायने नहीं रखते जिसके चलते बेलगाम इस कार्यालय में चोरी की घटना से किसी अधिकारी को कोई प्रभाव नहीं पड़ा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।