Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा के गांव चलो अभियान से पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा-नरेंद्र जैन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत बूथ संख्या 41 और 42 पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन के प्रवासी नरेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में प्रवास कार्यक्रम आयोजित हुआ।

शक्तिकेंद्र पश्चिमी अंबर तालाब में बूथ अध्यक्ष नीरज कपिल के कैम्प कार्यालय पर आहूत प्रवास कार्यक्रम में सोमवार को बूथ समिति, पन्ना प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जन सम्पर्क कर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

गांव चलो अभियान के प्रवासी भाजपा नेता नरेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सबका प्रयास भाजपा का केवल एक नारा नही है। अपितु हमारे संगठन की कार्यशैली है। भाजपा नेता नरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का उल्लेखनीय विकास व सम्मान बढा है।

उन्होंने बताया कि गांव चलो अभियान का उद्देश्य भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ हरेक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रत्येक लाभार्थी को बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के भाजपा सरकार नीतियों का लाभ मिले ऐसा भाजपा का संकल्प है।*

इस मौके पर बूथ अध्यक्ष नीरज कपिल, अधिवक्ता नवीन जैन, राकेश धीमान, नगर मंत्री सुधीर कुमार, मंडल मंत्री अनुज आत्रेय, जिला आई टी प्रमुख सुशील रावत, विकास प्रजापति, अशोक शर्मा, विपिन ठकराल, अजित जाटव, बृजमोहन मौर्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता मिथलेश, सोनू, बंटी, शलभ आदि अनेक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369