आरिफ नियाज़ी
रुड़की भाजपा नेता एडवोकेट नवीन जैन के कैंप कार्यालय पर रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की सदस्य पूजा नंदा का जोरदार स्वागत किया गया , सर्वप्रथम एडवोकेट नवीन जैन के नेतृत्व में कचहरी स्थित शिव मंदिर पर पंडित बाल गोविंद थपलीयाल द्वारा महादेव की पूजा अर्चना कर , पूजा नंदा को प्रसाद देकर एवं मां पार्वती की चुनरी ओढ़ाकर मां गौरी का आशीर्वाद दिया गया,
इस अवसर पर एडवोकेट नवीन जैन ने कहा कि पूजा नंदा को रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत कर भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है, उन्होने कहा कि पूजा नंदा काफी लंबे समय से समाज सेवा, भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं, उन्होने कहा कि भाजपा द्वारा पूजा नंदा को सामान देकर प्रत्येक कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाया एडवोकेट आशीष पंडित ने कहा की पूजा नंदा मृदु भाषी होने के साथ-साथ हर महिलाओं का सम्मान करती हैं और हमेशा महिलाओं को कार्यक्रमों द्वारा अपने साथ जोड़कर रखती है,
एडवोकेट अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता का ध्यान रखती है और पूजा नंदा को यह दायित्व देकर पार्टी ने सभी महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है ,इस अवसर पर पूजा नंदा ने सभी एडवोकेट और भाजपा पदाधिकारीयो का धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार के यशस्वी सांसद डॉ रमेश पोख्याल निशंक, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी ,जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और जिले के सभी सम्मानित पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया,
उन्होंने कहा कि मुझे यह दायित्व देकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक महिला कार्यकर्ता का सम्मान रखा है, उन्होंने कहा कि वह हमेशा भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता रहेगी,इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी और सुभाष नगर मंडल प्रभारी पंकज नंदा , प्रभाकर शर्मा,सुधीर चौधरी, सचिन गोदियाल, संजय गिरी, एडवोकेट अशोक कुमार, नरेश कुमार नागियान, अनुज आत्रे,संजय गिरी भी उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।