Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुकरपुर के अरबी मदरसे में मदरसा बोर्ड अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत,मुफ्ती शमून कासमी ने यूसीसी बिल का किया समर्थन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के मुकरपुर गांव में एक अरबी मदरसे के कार्यक्रम में पहुंचे मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शूमुन कासमी ने यू सी सी बिल का समर्थन किया है उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की कोई भी मजहब यूसीसी का विरोध नहीं करता है यूसीसी कानून लागू होने से समाज में फैली कुप्रथाओं पर सख्ती से रोक लगेगी।मुफ्ती शूमून कासमी आज मुकरपुर गांव के मदरसा जामिया शम्स उल उलूम में अपने स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे थे।

जहां उन्होंने कहा की प्रदेश की धामी सरकार हो या केंद्र की मोदी सरकार दोनों ही अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए काम कर रहीं हैं अब से पहले जो भी सरकार देश में रहीं उन्होंने मुस्लिम समाज के वोट तो हासिल किए लेकिन मुस्लिम समाज का कोई विकास नहीं किया।इस दौरान मुफ्ती शूमूंन कासमी ने कहा की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने नए आयाम स्थापित किए हैं यूसीसी कुछ प्रथाओं को रोकने में बेहद कारगर साबित होगा इस बिल से महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा और महिलाओं पर अत्याचार खत्म होंगे।

उन्होंने कहा की मुसलमानों में हलाला का भी दुरपयोग हुआ लेकिन प्रधानमंत्री जी ने इन प्रथाओं पर रोक लगाने का काम किया।कुछ लोगों ने इस्लाम को अपने लाभ के लिए इस्तेमाल किया है जो लोग दो दो शादी करके फख्र महसूस करते हैं उनका इस्लाम में कोई स्थान नहीं है।कुछ लोग इसका नाजायज फायदा उठा रहे हैं उन्होंने कहा कुछ लोग मुस्लिम समाज में भ्रांतियां फैलाकर सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं लेकिन सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है मोदी सरकार ने तीन तलाक के कानून से लाखों महिलाओं को नई जिंदगी देने का काम किया है।

इस मौके अरबी मदरसे के उलेमाओं ने भी इस कानून को अभी देखलेने की बात कही है उन्होंने कहा की जब तक यह बिल लागू नहीं हो जाता तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।वहीं कलियर नगर पंचायत चेयरमैन ने कलियर में एक यूनिवर्सिटी बनाए जाने की मांग की है उन्होंने कहा की दरगाह के पास पर्याप्त संसाधन है

इसलिए वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को इधर उधर की बात ना करके कलियर के विकास और यहां एक यूनिवर्सिटी कायम करने पर बल देना चाहिए।इस मौके पर मौलाना मोहम्मद यूनुस,हाफिज मुमताज,मौलाना तालिब,हाफिज शरीफ,मौलाना मोहम्मद दानिश,कारी इबनुल हसन,मौलाना शारिक़ ,हाफिज खालिद हसन कासमी,मौलाना अहमद हसन मजाहिरी,सूफी सज्जाद साहब,प्रधान सलीम,मौलाना दानिश कासमी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369