रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जोगेंद्र चौधरी की हत्या की साजिश उसके बेटे ने ही रची थी एस एस पी प्रमेंद्र डोबाल ने जोगेंद्र हत्याकांड का आज खुलासा कर दिया।पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक कार ,बाईक और हथियार भी पुलिस ने बरामद किए हैं पुलिस कप्तान ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार और आईजी ने पंद्रह हजार देने की घोषणा की है।
दरअसल रुड़की गंगनहर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने बताया 27 दिसंबर की रात पनियाला रोड पर पेट्रोल पंप के स्वामी जोगेंद्र चौधरी की कुछ युवकों ने उनके कार्यालय में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था मामले में अलग अलग टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज,सर्विलांस और मुखबिर आदि के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि मृतक का बेटा अनुराग नशे का आदि है और आपराधिक किस्म के युवाओं के साथ उसका मिलना जुलना है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक अपराधी प्रिंस खटाना जो कि नोएडा का निवासी है उसकी अनुराग से गहरी दोस्ती थी वह 27 दिसंबर को रुड़की आया था। इसके बाद पुलिस ने प्रिंस खटाना को गिरफ्तार किया। प्रिंस ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अनुराग के कहने पर जोगेंद्र की हत्या की है। प्रिंस की निशानदेही पर तीनों शूटरों को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही आरोपियों को मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाने वाले अंशुल की गिरफ्तारी की। वहीं सबूतों के आधार पर जब मृतक के बेटे अनुराग की गिरफ्तारी की गई तो अनुराग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदि है और उसकी दोस्ती भी ऐसे ही युवाओं से है उनके खर्च उठाने के लिए उसे घर से पैसे आदि चोरी करने पड़ते थे नशे की आदतों और ऐसे युवाओं से दोस्ती पर उसके पिता उससे रोकटोक करते थे और उसके साथ मारपीट कर घर में भी बन्द किया।
वहीं अनुराग ने अपने पिता की हत्या का प्लान बनाया और अपने अपराधिक किस्म के दोस्तों के जरिए प्रिंस खटाना तक पहुंचा। प्रिंस खटाना पर पहले भी हत्या का मुकदमा दर्ज है। प्रिंस से बात करके अनुराग ने कहा कि उसके पिता की मौत के बाद सारी प्रॉपर्टी उसके नाम आ जाएगी और वह उस प्रॉपर्टी में से समय समय पर कुछ पैसे प्रिंस को देता रहेगा। डील पक्की होने पर प्रिंस खटाना शूटरों के साथ रुड़की आया और ऑफिस में अकेले बैठे जोगेंद्र की गोलियां मारकर हत्या कर दी।इस मौके पर एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह, सीओ रुड़की और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।