Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक ने जिला उद्योग केंद्र द्वारा सिलाई और माटी कला के प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र किए वितरित

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

जिला उद्योग केंद्र रुड़की द्वारा सिलाई और माटी कला में प्रशिक्षित प्रशिक्षणर्थियों को तीन माह के प्रशिक्षण के उपरांत भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए ।इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र की महाप्रंधक पल्लवी गुप्ता भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, उन्होंने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की बत्रा ने कहा कि वे इस प्रशिक्षण के उपरांत स्वरोजगार को अपना पाएगी ।

उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को आगे बढ़ाया है राष्ट्र की मजबूती के लिए उन्होंने जो कार्य किए वह किसी दूसरी सरकार ने नहीं किए। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि भाजपा द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए नित नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं विश्वकर्मा योजना द्वारा प्रत्येक व्यवसाय के लोगों की सहायता की जा रही है।महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकतीं हैं अब महिलाए किसी भी फील्ड में पुरषों से पीछे नहीं हैं जिला उद्योग केंद्र की महाप्रंधक पल्लवी गुप्ता ने बताया कि सभी प्रशिक्षणर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया है

तथा इस अवसर पर उन्हें मानदेव भी दिया गया है, आज 60 प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं उन्होंने कहा की जिला उद्योग केंद्र द्वारा लगातार सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं उनमें महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ा है अब महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं।इस मौके पर प्रबंधक शिवलाल सिंह ने बताया की बेरोजगार महिलाओं को तीन माह का माटीकला प्रशिक्षण,तथा तीन माह का सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण दिया गया है।

जिन महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया है उनमें रुड़की ,सलेमपुर,सुनहरा,सफरपुर,और नई बस्ती की महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने मिट्टी से बने बर्तन,चाक और पानी का फिल्टर बनाना सिखा है। डिजाइनर सचिन गुप्ता,मास्टर क्राफ्ट रेखा, इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सतीश सैनी जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सुंदरलाल प्रजापति , अंकित, नवीन , अनुज, शिवनाथ,गौरव भी उपस्थित रहे प्रमाण पत्र लेने वालों में प्रीति ,आरती ,अंजू, स्वामी ,रूपा,खुशीआदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369